Friday, October 23rd, 2026

गया में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रही छात्रा ट्रैक्टर की चपेट में आई, मौके पर हुई मौत

गया

 बिहार के गया जिले के बाराचट्टी में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से दस वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी, इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद डाला। हादसे के बाद ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतका की पहचान बिबिपेशरा गांव के नन्हकू मांझी की बेटी के रूप में हुई है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय